ताज़ा-ख़बर

पाकुड़ जिले में झामुमो पार्टी का सम्मान समारोह, कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार88 दिन पहलेराजनीति

केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, और पार्टी की सफलता के पीछे उनकी मेहनत का बड़ा हाथ है।

पाकुड़ जिले में झामुमो पार्टी का सम्मान समारोह, कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

पाकुड़ : रविवार को पाकुड़ जिले के लड्डू बाबू आम बागान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सम्मान समारोह एवं आभार सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करना था। कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंच संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया। केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, और पार्टी की सफलता के पीछे उनकी मेहनत का बड़ा हाथ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके मुद्दों का समाधान सांसद और विधायक मिलकर करेंगे। जिला संगठन प्रभारी अजीजुल ईस्लाम और जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की और आगामी चुनावों के लिए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, मिथिलेश घोष, युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, और कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम में जिले भर से पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने नेताओं से आशीर्वाद लिया।

इन्हें भी पढ़ें.