ताज़ा-ख़बर

जमीन विवाद में जेएमएम के पांकी प्रखंड अध्यक्ष की हत्या

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai6 घंटे पहलेझारखण्ड

विवाद इतना बढ़ गया की अरुण ठाकुर नामक व्यक्ति ने मुन्ना सिन्हा पर टांगी से वार कर वहां से भागने में सफल रहें।

जमीन विवाद में जेएमएम के पांकी प्रखंड अध्यक्ष की हत्या

पांकी,पलामू : पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडार गांव में जमीनी विवाद में जेएमएम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा को टांगी से वार कर हत्या कर दिया गया। मुन्ना सिन्हा की मां ने बताया की यह घटना मंगलवार को तब हुई जब मुन्ना अपने खेत पर जुताई कर रहा था। वहीं अरुण ठाकुर, डोमन ठाकुर नामक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया।

विवाद इतना बढ़ गया की अरुण ठाकुर नामक व्यक्ति ने मुन्ना सिन्हा पर टांगी से वार कर वहां से भागने में सफल रहें। स्थानीय ग्रामीण व मुन्ना के घर वाले उनलोगों को पकड़ने की कोशिश भी किए, मगर वे तब तक भाग निकले। तुरन्त वहां मौजूद ग्रामीण व मुन्ना के घरवाले द्वारा घायल मुन्ना को आनन फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही जेएमएम के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, संत मरियम स्कूल के डायरेक्टर अविनाश देव सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंच कर मृत मुन्ना सिन्हा के घरवाले को ढांढस बंधाया। साथ ही हर दुख में उनके साथ खड़ा रहने की भी बात कही।राजेंद्र सिन्हा ने कहा की जमीनी विवाद में किसी को हत्या कर देना निंदनीय अपराध है।

शासन प्रशासन से यही कहना चाहूगा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिया जाय।उधर पांकी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के घर पकड़ के लिए छापामारी किया जा रहा है। डंडार गांव में भी माहौल को देखते हुए सुरक्षा बल की तैनाती कर दिया गया है।शव को पोस्टमास्टर्म हेतू पोस्टमास्टर्म हाउस ले जाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें.