ताज़ा-ख़बर

विधायक हेमलाल मुर्मू के सार्थक पहल पर कालाझोर गांव को मिली बिजली, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार1 घंटे पहलेझारखण्ड

नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा व प्रखंड सचिव जहीरूद्दीन मियां ने फीता काट कर कराया।

विधायक  हेमलाल मुर्मू  के सार्थक  पहल पर कालाझोर गांव को मिली बिजली, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत बोहड़ा पंचायत के कालाझोर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांसफार्मर खराब के कारण गांव महीनों से अंधेरे में था, बच्चों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई और ग्रामीणों का दैनिक जीवन बिजली के कारण प्रभावित हो रहा था।

*ग्रामीणों द्वारा विधायक हेमलाल मुर्मू के संज्ञान में दिए जाने के बाद उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पहल की और विद्युत विभाग के अधिकारियों को अविलंब ट्रांसफार्मर मुहैया कराने का निर्देश दिया। उनके प्रयास से विद्युत विभाग द्वारा गांव में नया ट्रांसफार्मर बुधवार को लगाया गया।

नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा व प्रखंड सचिव जहीरूद्दीन मियां ने फीता काट कर कराया। ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में खुशी का माहौल देखा गया। किसानों ने कहा कि अब खेतों की सिंचाई सुचारू रूप से हो सकेगी, वहीं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता जताई कि पढ़ाई में बाधा नहीं आएगी। ग्रामीणों ने विधायक हेमलाल मुर्मू को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति झामुमो की प्राथमिकता है और गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना संगठन का संकल्प है। मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष ईमरान अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, महिला मोर्चा की पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिता मुर्मू, बोहड़ा पंचायत अध्यक्ष विनोद किस्कू, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुस्लिम अंसारी, ढेना मुर्मू, आसाम हेम्ब्रम, अनिल हेम्ब्रम, राइसिन हेम्ब्रम, प्रधान हांसदा सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.