ताज़ा-ख़बर

झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 30 IPS अधिकारियों का तबादला

रिपोर्ट: VBN News Desk3 घंटे पहलेझारखण्ड

सरकार के आदेश पर नई जिम्मेदारियों के साथ कई जिलों में पुलिस पदाधिकारी नियुक्त

झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 30 IPS अधिकारियों का तबादला

रांची : झारखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के अनुसार डीजीपी से लेकर एसपी स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिसूचना में 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को पुलिस महानिदेशक एवं मुख्यालय, झारखंड रांची का प्रभार सौंपा गया है जबकि प्रशांत सिंह (1992 बैच) को पुलिस महानिदेशक (संचार एवं तकनीकी सेवाएं) बनाया गया है। वहीं सुमन गुप्ता और प्रियदर्शन को अपर पुलिस महानिदेशक (रेल) और अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों में भी बदलाव हुआ है। राकेश रंजन को रांची का एसएसपी बनाया गया है, जबकि अमित रेणु को एसपी चाईबासा और अजीत कुमार को जमशेदपुर रेल एसपी का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं परसुराम राणा को रांची (नागर) एसपी तथा राकेश सिंह को यातायात एसपी, रांची की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी अगली सूचना तक अपने-अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.