ताज़ा-ख़बर

झारखंड आगमन पर अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी जीनल एन. गाला का भव्य स्वागत

रिपोर्ट: अकरम 34 दिन पहलेराजनीति

प्रदेश महासचिव अरसदुल कादरी के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत

झारखंड आगमन पर अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी जीनल एन. गाला का भव्य स्वागत

बरवाडीह, लातेहार : झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमिटी की प्रदेश प्रभारी जीनल एन. गाला का रविवार को राँची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही वे एयरपोर्ट परिसर में पहुँचीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, झारखंडी गमछा और गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग, रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जनाब हुसैन खान, प्रदेश महासचिव अरसदुल कादरी, जैतून, हसनैन आलम, गुलाम रब्बानी, उपाध्यक्ष तनवीर आलम, तथा रांची महानगर के महासचिव मो. सफार सहित कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी गाला ने सभी का धन्यवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यकों के हित में एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। उनका यह दौरा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और बैठक की रूपरेखा तय करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.