ताज़ा-ख़बर

गिरिडीह में लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग : मिर्जागंज दुर्गा मंडप में शस्त्र पूजन के बाद फिर हवाई फायरिंग, बॉडीगार्ड पर आरोप

रिपोर्ट: Amit Sahay13 घंटे पहलेझारखण्ड

पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही मामला

गिरिडीह में लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग : मिर्जागंज दुर्गा मंडप में शस्त्र पूजन के बाद फिर हवाई फायरिंग, बॉडीगार्ड पर आरोप

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के बदरिया, मिर्जागंज स्थित दुर्गा मंडप में विजयादशमी के दिन मोहन साव के पुत्र द्वारा शस्त्र पूजन करने के बाद हवाई फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोप है कि टफकॉन कंपनी के मालिक मोहन साव के बॉडीगार्ड ने दुर्गा मंडप के समीप अपने लाइसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर मंडप में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने में जुटी है।

पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही मामला गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। पिछले वर्ष भी इसी मिर्जागंज दुर्गा मंडप में विजयादशमी के दिन हवाई फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके बाद मामला काफी सुर्खियों में रहा था। बावजूद इसके इस बार फिर उसी जगह पर फायरिंग होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

बड़ा सवाल: आत्मरक्षा के लिए मिले लाइसेंस का प्रदर्शन के लिए दुरुपयोग? प्रशासन द्वारा लाइसेंसी हथियार आत्मरक्षा के लिए दिए जाते हैं, लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल रौब दिखाने और समारोह में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के लिए कर रहे हैं। इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा हैं।

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है और क्या इस बार लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग पर लगाम लग पाती है।

इन्हें भी पढ़ें.