ताज़ा-ख़बर

चैनपुर के मझिगांवां में सदर एसडीओ की मौजूदगी में विधायक चौरसिया ने भरा गणना प्रपत्र

रिपोर्ट: VBN News Desk12 घंटे पहलेझारखण्ड

मतदाता सूची शुद्धीकरण ससमय हो इसके लिए मतदाता हाथों- हाथ भरें गणना प्रपत्र : विधायक चौरसिया

चैनपुर के मझिगांवां में सदर एसडीओ की मौजूदगी में विधायक चौरसिया ने भरा गणना प्रपत्र

सभी पात्र मतदाता ससमय गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास करें जमा : एसडीओ

चैनपुर (पलामू) : एसआईआर 2026 अभियान के तहत डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर मेदिनीनगर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय रविवार को चैनपुर प्रखंड के मझिगांवां गांव में विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया व जिला परिषद सदस्य रामलव चौरसिया को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में दोनों जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की उपस्थिति में स्वयं अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा किया। इसके बाद उसका तत्काल डिजिटाइजेशन किया गया।

मौके पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाना है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करने व अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने भी मतदाताओं से स्वयं गणना प्रपत्र भरकर हाथों-हाथ बीएलओ के पास जमा करने की अपील की। इससे मतदाता सूची का शुद्धीकरण समय पर पूरा हो सके। इस अवसर पर चैनपुर अंचल पदाधिकारी सत्यम कुमार, बीएलओ रूबी कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज कुमार तिवारी, चितरंजन दुबे, पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिला उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.