विधायक हेमलाल मुर्मू परिवार के संग समय निकाल धान की रोपनी पर उतरे
धूप और बारिशों के बीच विधायक श्री हेमलाल खुद धान की रोपनी में पूरी दिन व्यस्त दिखे। कहा कि अभी धान रोपनी का समय चल रहा है।

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधान सभा के क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू अपने पैतृक गांव बंका में धान की रोपनी के काम में व्यस्त हो गए हैं। शुक्रवार को विधायक अपने साथ उनकी धर्म पत्नी नीरू सोरेन और पुत्र विकास मुर्मू अपने खेत पर पहुंचकर मजदूरों के साथ धान की रोपनी में हाथ बटाया ।
धूप और बारिशों के बीच विधायक श्री हेमलाल खुद धान की रोपनी में पूरी दिन व्यस्त दिखे। कहा कि अभी धान रोपनी का समय चल रहा है। गांव घर के सभी लोग धान की रोपनी करने में व्यस्त है। वक्त निकाल कर खुद की खेत में धान रोपनी करना अच्छा लगता है। धान का बिचड़ा तैयार हो गया है अब उसे रोपने का कार्य किया जा रहा है। धान की रोपनी करने से पूर्व खेत में उनकी पत्नी ने विधिवत पूजा अर्चना कर धान रोपनी के काम का श्री गणेश किया।