चौका से कान्दरबेरा तक छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, मरम्मत कार्य के लिए निर्णय
रांची से जमशेदपुर या जमशेदपुर से रांची की ओर जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग चौका, कांड्रा, गम्हरिया, मेरिन ड्राइव आदि से होकर गुजरें।

सरायकेला-खरसावां : जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने 8 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर चौका से कान्दरबेरा तक सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े वाहनों के आवागमन पर रात्रि 2:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक नो-एंट्री का आदेश जारी किया है। डीटीओ ने बताया कि यह प्रतिबंध भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा चल रहे सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य के सुचारू संचालन हेतु लगाया गया है। निर्धारित अवधि में केवल सुबह 7:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी। आदेश में कहा गया है कि रांची से जमशेदपुर या जमशेदपुर से रांची की ओर जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग चौका, कांड्रा, गम्हरिया, मेरिन ड्राइव आदि से होकर गुजरें। जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नो-एंट्री अवधि में सड़क पर चलने से बचें।