ताज़ा-ख़बर

बरवाडीह रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 23 से 27 जून तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के बदले मार्ग

रिपोर्ट: VBN News Desk1 दिन पहलेझारखण्ड

यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

बरवाडीह रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 23 से 27 जून तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के बदले मार्ग

बरवाडीह(लातेहार): धनबाद मंडल के छिपादोहर–बरवाडीह–महुआमिलान रेलखंड पर तीसरी अप लाइन के कमीशनिंग कार्य को लेकर रेलवे द्वारा नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर 23 जून से 27 जून 2026 तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।रेलवे के अनुसार 17 जून से 22 जून तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा 23 जून से 27 जून तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ सकती है। रेलवे ने ट्रेन संख्या 18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस और 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस को 23, 24, 25, 26 और 27 जून तक रद्द कर दिया है।इसके अलावा बरकाकाना–डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह–चुनार, गोमो–बरवाडीह और डेहरी ऑन सोन–बरवाडीह सहित कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

वहीं हटिया–आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, रांची–नई दिल्ली गरीब रथ, आनंद विहार–हटिया, हावड़ा–जबलपुर, टाटानगर–जम्मूतवी और धनबाद–भोपाल समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।रेलवे ने 23 से 27 जून तक बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को भी रद्द करने का निर्णय लिया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि असुविधा से बचने के लिए आवश्यकता पड़ने पर डाल्टनगंज अथवा महुआमिलान स्टेशन का उपयोग करें और यात्रा से पहले अपडेट जानकारी लेकर ही सफर करें।

इन्हें भी पढ़ें.