रांची में 3 मई को आयोजित संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने को ले प्रवेक्षक सुलतान ने की बैठक
जिला में 40 दिन तक संविधान बचाओ चलने वाले कार्यक्रमों को सुचारू रूप से करने का निर्देश सुलतान अहमद ने दिया।

पाकुड़। पाकुड़ कांग्रेस कार्यलय में एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रवेक्षक की बैठक में जिला प्रवेक्षक सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुलतान अहमद के उपस्थित में रविवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई।
जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार की अध्यक्षता में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष से सुलतान अहमद ने संगठन से संबंधित जानकारी ली और सभी प्रखंडों में प्रदेश प्रभारी के राजू के निर्देश पर प्रखंड कमिटी में 9 महासचिव 2 उपाध्यक्ष सहित मंडल पंचायत बूथ कमिटी को जल्द बनाकर सूची देने को कहा। साथ ही जिला में 40 दिन तक संविधान बचाओ चलने वाले कार्यक्रमों को सुचारू रूप से करने का निर्देश सुलतान अहमद ने दिया।
कहा कि आगामी 3 मई को रांची में संविधान बचाओ कार्यक्रम होना है जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे साहब सहित देश और राज्य के बड़े नेता शमिल होंगे। इस कार्यक्रम में पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जाना है।
इसकी जिम्मेवारी प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड प्रवेक्ष्क को दिया गया है। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, हिरणपुर प्रखंड प्रवेक्षक मंजुला हंसदा, गुलाम अहमद, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ,पाकुड़ प्रवेक्षक अशोक दास ,अर्धेंदु गांगुली, इस्लाम अंसारी ,मो कलीमुद्दीन, वंश राज गोप ,मुर्शीद आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।