बाबा साहेब की जयंती पर डीसी सहित तमाम अधिकारियों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
समाहरणालय सभागार में भी उपायुक्त व उप विकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनकी चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

पाकुड़। शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारीयों ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा समाहरणालय सभागार में भी उपायुक्त व उप विकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनकी चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न और विश्व विभूति डॉ अंबेडकर केवल एक जाति वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बाबा साहेब मानव विज्ञानी, शिक्षक एवं अर्थशास्त्री थे। उनका सामाजिक कार्य और लोगों के उत्थान के प्रति संघर्ष अनुकरणीय है। बाबा साहेब का जीवन हम सभी लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत है।