ताज़ा-ख़बर

लेस्लीगंज में ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे गिरफ्तार

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai3 घंटे पहलेझारखण्ड

बंदूक की नोक पर लूटी गई पल्सर बाइक से पहुंचे थे बदमाश, पिस्टल व खोखा बरामद

लेस्लीगंज में ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे गिरफ्तार

मेदिनीनगर/लेस्लीगंज। पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) को लूटने पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों आरोपी सुबह बंदूक की नोक पर लूटी गई पल्सर बाइक का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

बताया गया कि ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश के दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक पिस्टल, बैग, खोखा और लूटी गई पल्सर बाइक बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने सुबह बंदूक की नोक पर बाइक लूटी थी और उसी बाइक से ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की योजना बनाकर पहुंचे थे।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हथियार, बाइक और अन्य सामान को जब्त कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपी किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं तथा इससे पहले भी किसी आपराधिक घटना में उनकी संलिप्तता रही है या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इन्हें भी पढ़ें.