ताज़ा-ख़बर

वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

भुली मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने की फायरिंग, मौके से सात खोखे बरामद; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल

धनबाद। वासेपुर में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। घटना में गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानु खान समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में छपरा स्टोर के मालिक चंकी और एक महिला भी शामिल हैं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात वासेपुर के व्यस्त भुली मोड़ के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद अफरोज के अनुसार, बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे थे। बाइक के पीछे बैठे युवक ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी। घटना के बाद दोनों अपराधी बाइक से मौके से फरार हो गए।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, बरवाअड्डा थाना प्रभारी, बैंक मोड़ थाना प्रभारी और भुली ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से सात खोखे बरामद किए हैं।

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों घायलों का इलाज चल रहा है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मामले की जांच तेज कर दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें.