ताज़ा-ख़बर

वज्रपात से एक महिला की मौत, एक घायल

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग और मुख्यमंत्री राहत कोष से समाजसेवी एवं परिवारजनों ने मुआवजा की मांग की है।

वज्रपात से एक महिला की मौत, एक घायल

अजय कुमार

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के अति सुदूरवर्ती पंचायत आंगो के ग्राम गुड़कुवा में सहीमरवा के समीप वज्रपात की घटना में एक महिला 48 वर्षीय शीला देवी पति बुद्धू मांझी की मौके पर मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति पच्चू गंझू घायल हो गया। मृतक शीला देवी अपने पीछे पति, तीन पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पुरा घर छोड़ गई।इधर मामले को लेकर राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग और मुख्यमंत्री राहत कोष से समाजसेवी एवं परिवारजनों ने मुआवजा की मांग की है।

बताते चलें की आपदा कोष के तहत मृतक के आश्रितों को सरकार के द्वारा ₹400000 ( चार लाख रूपये ) की आर्थिक सहायता दी जाती है।मुआवजा के लिए मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र , पोस्टमार्टम रिपोर्ट , पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट या सनहा दर्ज की प्रतिलिपि , आपदा से मौत की पुष्टि करने वाले अंचल अधिकारी या राजस्व अधिकारी का रिपोर्ट , आश्रित का पहचान पत्र और बैंक खाता का दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होता है। वहीं शोक व्यक्त करने एवं मुआवजा की मांग करने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी महमुद खान , शाहीद खान, बिनोद मांझी, मसोद मांझी , सुखदेव मुडां, डहरू उरांव, तेतर गंझू सहित कई लोग शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें.