अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा दिल्ली में आयोजित संगठन सृजन कार्यशाला में रेखा सिंह ने लिया भाग
जनरल केटेगरी से सिर्फ रेखा सिंह का चयन किया गया था।

मेदिनीनगर : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा दिल्ली में आयोजित संगठन सृजन कार्यशाला में पलामू कीरेखा देवी उर्फ रेखा सिंह ने शिरकत किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में पलामू जिला महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष रेखा देवी उर्फ रेखा सिंह ने शिरकत कर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस को गौरवान्वित किया। नई दिल्ली के इंदिरा भवन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आयोजित संगठन सृजन कार्यशाला में भाग लेने केलिए झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने पांच महिलाओं कांग्रेस कर्मियों का चयन किया था, जिसमें जनरल केटेगरी से सिर्फ रेखा सिंह का चयन किया गया था। दिनांक 3 जून को आयोजित कार्यशाला अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें विभिन्न राज्यों से चयनित महिला कांग्रेस कर्मियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने देशभर के महिला नेत्रीओं से अपील किया कि संगठन को बूथ स्तर तक कायम करना है और महिला सशक्तिकरण पर अनवरत काम करना है। पलामू जिला की नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा सिंह ने इस पुनीत कार्य के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह का आभार व्यक्त किया है।