ताज़ा-ख़बर

राष्ट्रीय जनता दल में संगठनात्मक बदलाव, सत्यानन्द भोक्ता बने झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव

रिपोर्ट: MANISH 1 दिन पहलेराजनीति

राजद झारखंड प्रदेश में राज्य स्तरीय प्रकोष्ठों का गठन, आठ नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जनता दल में संगठनात्मक बदलाव, सत्यानन्द भोक्ता बने झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव

सरायकेला : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोक्ता को पार्टी का झारखंड प्रदेश का प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया है। अधिसूचना 23 जुलाई 2025 को पत्रांक आरजेडी/24/25 के माध्यम से जारी की गई, जिसमें उल्लेख किया गया है कि श्री भोक्ता का यह मनोनयन संगठनात्मक मजबूती और अनुभव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। श्री भोक्ता झारखंड के चतरा जिले के निवासी हैं और राज्य की राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है। उनके इस मनोनयन को लेकर झारखंड इकाई में उत्साह देखा जा रहा है।

वहीं राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड प्रदेश इकाई ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विभिन्न राज्य स्तरीय प्रकोष्ठों का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव द्वारा 21 जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना (पत्रांक आरजेडी/068/025) के अनुसार कुल आठ प्रकोष्ठों में पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी गढ़वा के जमरूद्दीन अंसारी को दी गई है जबकि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का नेतृत्व सरायकेला-खरसावां के जर्नादन कुमार करेंगे। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में गिरिडीह के सुनील साहू को पिछड़ा प्रकोष्ठ, दुमका के बाबुराम हांसदा को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, चतरा की रश्मि प्रकाश को महिला प्रकोष्ठ, रांची के रंजन कुमार को युवा प्रकोष्ठ, गिरिडीह के गिरेन्द्र यादव को किसान प्रकोष्ठ और धनबाद के तारकेश्वर यादव को व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नए गठन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि इससे संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।

इन्हें भी पढ़ें.