पलामू पुलिस की मानवता की मिसाल : बेटी की डिलीवरी केस के लिए कांस्टेबल विवेक ने किया ब्लड डोनेट
परिवार के प्रयास से एक यूनिट की व्यवस्था हो गई, लेकिन दूसरी यूनिट के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई।

मेदिनीनगर : पलामू में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए पुलिस कर्मियों ने एक परिवार की बड़ी चिंता को दूर कर दिया। दरअसल, मेदिनीनगर के चियांकी निवासी रामस्वरूप जी की पुत्री डिलीवरी केस के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। चिकित्सकों ने तत्काल दो यूनिट AB पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई।
परिवार के प्रयास से एक यूनिट की व्यवस्था हो गई, लेकिन दूसरी यूनिट के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई। इसकी सूचना जैसे ही पलामू एसपी रीष्मा रमेशन तक पहुँची, उन्होंने तत्काल पहल करते हुए पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा को अवगत कराया।
अध्यक्ष ने बिना देर किए अपने संगठन के सदस्य कांस्टेबल विवेक कुमार, जिनका ब्लड ग्रुप AB पॉजिटिव है, से संपर्क किया।मानवता को सर्वोपरि मानते हुए विवेक कुमार ने तुरंत ब्लड बैंक पहुँचकर एक यूनिट AB पॉजिटिव ब्लड डोनेट किया।
उनकी इस पहल से रामस्वरूप जी की पुत्री का इलाज सुचारू रूप से आगे बढ़ सका और परिवार ने राहत की सांस ली। इस त्वरित मानवीय कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया कि संकट की घड़ी में पलामू पुलिस समाज के हर तबके के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद के लिए तत्पर रहती है।