पुलिस संस्मरण दिवस पर वीर शहीदों को नमन
DC-SP ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

लातेहार। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस केंद्र लातेहार में देश और कर्तव्य की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।
उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि शहीदों के परिजनों का सदैव सम्मान और सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। उनका त्याग और बलिदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही हम सुरक्षित हैं।
परिवारों का सम्मान देश के प्रति हमारी श्रद्धा और कृतज्ञता है। पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खड़ा है।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक, सार्जेंट मेजर, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिला बल एवं आईआरबी-4 के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।