ताज़ा-ख़बर

हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज अदा, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

रिपोर्ट: VBN News Desk6 घंटे पहलेझारखण्ड

हाथकाठी स्थित पहाड़ी ईदगाह में सुबह करीब आठ बजे नमाज अदा की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज अदा, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को ईद के अवसर पर हिरणपुर क्षेत्र में उल्लास, उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों में सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी।

हाथकाठी स्थित पहाड़ी ईदगाह में सुबह करीब आठ बजे नमाज अदा की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। नमाज मौलाना अली मुर्तजा जाकिर फैजी ने अदा कराई। इस दौरान उन्होंने रोज़े और इबादत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए दुआ की। वहीं कमलघाटी स्थित मदरसा परिसर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा डांगापाड़ा, विपतपुर, बाबूपुर, बड़तल्ला और धोवाडांगा समेत क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

इन्हें भी पढ़ें.