ताज़ा-ख़बर

राष्ट्रीय जनता दल की कोल्हान स्तरीय बैठक में मंत्री संजय प्रसाद यादव के स्वागत कार्यक्रम की योजना

रिपोर्ट: MANISH 85 दिन पहलेराजनीति

यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से जमशेदपुर परिसदन में होगा, जिसमें तीनों जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया।

राष्ट्रीय जनता दल की कोल्हान स्तरीय बैठक में मंत्री संजय प्रसाद यादव के स्वागत कार्यक्रम की योजना

सरायकेला : आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में बुधवार को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर को झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण, कौशल विकास और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के सम्मान और अभिनंदन के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से जमशेदपुर परिसदन में होगा, जिसमें तीनों जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह, श्रीराम यादव, प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह, बिरेंद्र यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभियंता जनार्दन कुमार, प्रदेश सचिव योगेंद्र यादव, राजेश यादव तथा अन्य वरिष्ठ सदस्य में रमेश राय, ओम प्रकाश, बबन यादव, डीएन सिंह, कविलाश यादव, बैजू यादव, पशुपति नायक आदि गणमान्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पशुपति नायक ने किया।

इन्हें भी पढ़ें.