ताज़ा-ख़बर

पलामू प्रमंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम नारायण दुबे की धर्मपत्नी प्रर्मिला देवी का निधन

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai677 दिन पहलेझारखण्ड

स्व० प्रमिला देवी अपने पीछे पति, दो पुत्र- पुत्रबहू, पोता पोती, चार पुत्रियां-दामाद, नाती नातिन सहित हर पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।

पलामू प्रमंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम नारायण दुबे की धर्मपत्नी प्रर्मिला देवी का निधन

मेदिनीनगर: झारखंड प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे की पत्नी प्रमिला देवी 73 वर्ष का स्वर्गवास बीती रात्रि को 1:30 बजे हो गया है। डॉक्टरो के अनुसार शुगर लो होने के कारण मृत्यु हुई है। वह डायबिटीज की मरीज थी। स्व० प्रमिला देवी अपने पीछे पति, दो पुत्र- पुत्रबहू, पोता पोती, चार पुत्रियां-दामाद, नाती नातिन सहित हर पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। श्री दुबे ने बताया कि कुछ पारिवारिक सदस्यों के बाहर से पहुंचते ही मृत आत्मा की इच्छा नुसार अंतिम संस्कार आज ही देर शाम तक वाराणसी में किया जाएगा।

यह दुखद समाचार सुनते ही श्री दुबे के दुर्गा पाठक रोड स्थित निवास पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक दल एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों का आना-जाना लगा हुआ है।

दर्शन श्रद्धांजलि देने पहुंचे डा० अरुण शुक्ला, प्रोफेसर कमलाकांत मिश्रा, दीनानाथ तिवारी, विजयानंद पाठक, प्रेम सिंह, विपिन बिहारी सिंह, परशुराम ओझा, नरेंद्र पांडे, प्रदीप सिंन्हा, शिवकुमार मिश्रा, विजय ओझा, सोमेश सिंह, ब्रजमोहन राम, सुरेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, अरविंद सिंह, रमेश आचार्य, अश्विनी मिश्रा, बबन तिवारी, कवि शर्मा, ब्रजेश शुक्ला, उदय शुक्ला, दुर्गा जौहरी, अरुण दुबे, भोला सिंह, सुदीप सिंह, जय दुबे, अजय तिवारी, सुधीर प्रसाद, मनोज भुइयां, पंकज जयसवाल, सुनील पांडे, जितेंद्र तिवारी, श्वेताम गर्ग, छोटू सिंन्हा, किशन मखड़िया, शुभम तिवारी, छोटू सिंह, पंकज शर्मा, संदीप दास राससेस प्रचारक व्यापक जी, राजीव सिंह, विद्यार्थी परिषद के रत्नेश जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की।

इन्हें भी पढ़ें.