ताज़ा-ख़बर

महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट: VBN News Desk17 घंटे पहलेदेश

काशी से रामेश्वरम् तक गूंजा पर्व का संदेश, राष्ट्र की प्रगति व समृद्धि की कामना

महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। मेरी प्रार्थना है कि महादेव की कृपा हम सभी पर बनी रहे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि काशी से रामेश्वरम् तक मनाया जाने वाला यह पर्व भारत की शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने महादेव और माता पार्वती से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि प्रदान करें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने भी देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में समारोह में शामिल होने की जानकारी दी। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी आध्यात्मिक जागरण और राष्ट्र कल्याण की कामना की।

इन्हें भी पढ़ें.