ताज़ा-ख़बर

बोकारो में अवैध खनन के खिलाफ छापामारी, ट्रैक्टर व मिनी हाईवा जब्त

रिपोर्ट: VBN News Desk1 दिन पहलेझारखण्ड

वाहन को जब्त कर कथारा ओपी को सौंपते हुए संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

बोकारो में अवैध खनन के खिलाफ छापामारी, ट्रैक्टर व मिनी हाईवा जब्त

By Ashfar बोकारो, प्रतिनिधि : उपायुक्त के निर्देशानुसार बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पेटरवार थाना क्षेत्र के ओबरा के समीप अवैध रूप से स्टोन चिप्स खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर एवं एक मिनी हाईवा को पकड़ा गया। दोनों वाहनों को विधिवत जब्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

इसी क्रम में कथारा ओपी क्षेत्र के इंटेक वेल, असनापानी के समीप दामोदर नदी इलाके में भी छापेमारी की गई। यहां अवैध रूप से बालू उत्खनन कर लोड करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। उक्त वाहन को जब्त कर कथारा ओपी को सौंपते हुए संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इसके अलावा पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको के समीप दामोदर नदी से अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त एक अन्य ट्रैक्टर के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, कथारा ओपी प्रभारी समेत पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें.