ताज़ा-ख़बर

ईचागढ़ में आजसू पार्टी की समीक्षा बैठक, हरेलाल महतो ने किया दोगुनी ऊर्जा से जनसेवा का वादा, कहा : चुनाव हारे हैं मैदान नहीं

रिपोर्ट: MANISH 90 दिन पहलेराजनीति

जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं को सरकारी कार्यालयों में जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की हिदायत दी गई

ईचागढ़ में आजसू पार्टी की समीक्षा बैठक, हरेलाल महतो ने किया दोगुनी ऊर्जा से जनसेवा का वादा, कहा : चुनाव हारे हैं मैदान नहीं

नीमडीह : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने शुक्रवार को भादूडीह में आयोजित ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि हम चुनाव हार गए हैं, लेकिन मैदान नहीं। हार स्वीकार है, पर ईचागढ़ वासियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा हुई। हरे लाल महतो ने कहा कि चुनाव परिणाम के बावजूद पार्टी का वोट प्रतिशत 2019 के मुकाबले बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपके परिश्रम और समर्पण की बदौलत हमें 51,000 से अधिक वोट मिले हैं। जनसेवा का कार्य अब दोगुनी ऊर्जा के साथ जारी रहेगा। समीक्षा बैठक के दौरान संगठन के पुनर्गठन की रणनीति बनाई गई। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने का निर्णय लिया गया। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं को सरकारी कार्यालयों में जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की हिदायत दी गई।

IMG-20241213-WA0075.jpg

बैठक में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें सत्यनारायण महतो, रविशंकर मौर्या, असित सिंह पात्र, अशोक साव, बैद्यनाथ महतो, नयन सिंह मुंडा, अमूल्य महतो, दुर्गा महतो, अमला मुर्मू, बासुदेव प्रमाणिक, गौरी लायक, मनोरंजन ठाकुर, ज्योतिलाल माहली, राकेश रंजन महतो, गुरुपद सोरेन, और अन्य गणमान्य नेता शामिल थे। हरे लाल महतो ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अब हर सरकारी कार्यालय में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से दस्तक देंगे। जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। आजसू पार्टी ने हार के बावजूद जनता के प्रति अपने समर्पण और सेवा की प्रतिबद्धता को दोहराया। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह ईचागढ़ के विकास और सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

इन्हें भी पढ़ें.