ताज़ा-ख़बर

राजद ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का दोहराया संकल्प

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

सरायकेला-खरसावां में राजद का शक्ति प्रदर्शन, नए सदस्यों का स्वागत कर संगठन विस्तार का लिया संकल्प

राजद ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का दोहराया संकल्प

आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वाँ स्थापना दिवस रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले में जिला अध्यक्ष बैजू कुमार के नेतृत्व में उत्साह एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। स्थापना दिवस के अवसर पर 30 पाउंड का केक काटकर पार्टी की तीन दशक लंबी राजनीतिक एवं सामाजिक यात्रा का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर राजद के झंडे और बैनर लगाकर पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजद की स्थापना सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछले 30 वर्षों में गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का जनआंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कई युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और विश्वास जताया कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा तथा संगठन विस्तार के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

इन्हें भी पढ़ें.