ताज़ा-ख़बर

जमशेदपुर में राजद नेताओं का भव्य स्वागत, महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने जताई खुशी

रिपोर्ट: MANISH 1 दिन पहलेराजनीति

सुनील साहू बने जमशेदपुर जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में राजद का परचम लहराने का दावा

जमशेदपुर में राजद नेताओं का भव्य स्वागत, महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने जताई खुशी

जमशेदपुर : शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सुनील साहू का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर राजद जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने कहा कि सुनील साहू के आने से संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए खुशी का क्षण बताया। पदाधिकारी मनोज गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में देश में वोट की चोरी, महंगाई और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हुई हैं जिनके खिलाफ पार्टी लगातार आवाज उठाएगी। कार्यक्रम में सुनील साहू ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला स्तर पर जनता की हर समस्या को लेकर बुलंद आवाज में संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने सर्वसम्मति से जमशेदपुर जिला के पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद निर्मल महतो और झारखंड के जन्मदाता, मसीहा शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सुनील साहू ने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में न केवल पूर्वी सिंहभूम बल्कि पूरे प्रदेश में राजद का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोग तेजी से राजद के नेतृत्व में एकजुट हो रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें.