ताज़ा-ख़बर

राजद का पिकनिक सह वन भोज बना पर्यावरण चेतना का मंच, 1 लाख वृक्षारोपण का लिया ऐतिहासिक संकल्प

रिपोर्ट: MANISH 13 घंटे पहलेझारखण्ड

अर्जुन यादव और मृत्युंजय कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, पर्यावरण नहीं बचा तो भविष्य होगा भयावह

राजद का पिकनिक सह वन भोज बना पर्यावरण चेतना का मंच, 1 लाख वृक्षारोपण का लिया ऐतिहासिक संकल्प

सरायकेला-खरसावां : चांडिल डैम के समीप स्थित शीश महल में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल सरायकेला-खरसावां द्वारा पिकनिक सह वन भोज एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला अध्यक्ष गाजु साव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में राजद के प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद यादव ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण जिस तेजी से बढ़ रहा है उसका सीधा और गंभीर प्रभाव मानव जीवन, स्वास्थ्य और मौसम पर पड़ रहा है। कारखानों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी नदियों और तालाबों में प्रवाहित हो रहा है, चिमनियों से निकलता धुआं वायुमंडल को जहरीला बना रहा है, वहीं अवैध खनन और अंधाधुंध पेड़ कटाई से जंगल सिमटते जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने इस पर गंभीरता से अंकुश नहीं लगाया तो आने वाले दिनों में स्थिति भयावह हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजद पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार पर निरंतर दबाव बनाएगा। वहीं वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं बल्कि वर्तमान की सच्चाई बन चुका है। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र सहित पूरे जिले में लगभग एक लाख वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया है। उन्होंने मांग की कि राज्य के सभी वन क्षेत्रों से 10 किलोमीटर के दायरे में संचालित क्रशर, ईंट भट्ठा और आरा मिलों को हटाया जाए। साथ ही इको-सेंसिटिव जोन के आसपास स्थित स्पंज आयरन और पावर प्लांट से निकलने वाले फ्लाई ऐश और अपशिष्ट पर सख्त नियंत्रण जरूरी बताया। कार्यक्रम में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन सभी मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन तैयार कर शीघ्र ही राजद और वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति का संयुक्त शिष्टमंडल महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला सेल जिलाअध्यक्ष शुशीता बारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ सियाराम बैठा, जय किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर मालाकार, श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव राज कुमार यादव, वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, पुष्पा सिंह, राज कुमारी सिंह, रामेश्वर सिंह यादव, पिन्टु यादव, श्याम सुंदर साहु, बाहा बास्के, अनुसूचित जनजाति प्रदेश प्रधान महासचिव राम साय सोरेन, लक्ष्मी पुर्ति, देव प्रकाश देवता, सावित्री टुडु, यशोदा गोप, कुन्ती महतो, अनिता महतो, सुरेश सिन्हा, रीता सरदार, आशुतोष राणा, रामानंद महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समिति के सदस्य और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पुर्व जिला प्रवक्ता राजद सह वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के प्रवक्ता मुकेश झा ने किया।

इन्हें भी पढ़ें.