ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर डिफेंस कॉन्क्लेव में संजय सेठ का तीखा हमला, बोले: झारखंड में भ्रष्टाचारियों की सरकार, ईडी को निशाना बना रही राज्य पुलिस

रिपोर्ट: MANISH 23 घंटे पहलेझारखण्ड

एमएसएमई-डिफेंस कॉन्क्लेव से संजय सेठ का बड़ा बयान, ईडी विवाद पर कहा: हाईकोर्ट का फैसला न्यायसंगत

आदित्यपुर डिफेंस कॉन्क्लेव में संजय सेठ का तीखा हमला, बोले: झारखंड में भ्रष्टाचारियों की सरकार, ईडी को निशाना बना रही राज्य पुलिस

सरायकेला : झारखंड में एमएसएमई सेक्टर को मजबूती देने और डिफेंस प्रोडक्शन में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में शुक्रवार से दो दिवसीय डिफेंस कॉन्क्लेव का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। डिफेंस प्रोडक्शन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर आधारित इस कॉन्क्लेव में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की 62 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए जहां रक्षा उपकरण निर्माण की क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। अपने संबोधन में संजय सेठ ने उद्यमियों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर और झारखंड का एमएसएमई सेक्टर रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है जिसमें अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर तैयार किए जा रहे उपकरणों की जानकारी भी ली। मीडिया से बातचीत में आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूछे गए सवाल पर संजय सेठ ने इसे राज्य सरकार की जिम्मेदारी बताते हुए राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। वहीं रांची में ईडी और राज्य पुलिस के बीच उपजे विवाद पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचारियों की सरकार चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए राज्य सरकार नियम-कानून ताक पर रखकर फैसले ले रही है और पुलिस को ढाल बनाकर ईडी अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है। संजय सेठ ने पेयजल विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि जमानत पर छूटे आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई लेकिन झारखंड हाई कोर्ट ने नीतिगत और न्यायसंगत फैसला सुनाकर सच्चाई सामने रख दी। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

इन्हें भी पढ़ें.