स्कॉर्पियो खजूर पेड़ से टकराया, कई लोग हुए घायल
स्कार्पियो गाड़ी के खजूर पेड़ से टकराने के कारण स्कॉर्पियो में सवार कई लोग घायल हो गए हैं।

अजय कुमार। बड़कागांव
बड़कागांव - हजारीबाग से केरेडारी जा रहा स्कॉर्पियो बड़कागांव स्थित पंकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान के पास एक खजूर पेड़ से जा टकराया है। स्कार्पियो गाड़ी के खजूर पेड़ से टकराने के कारण स्कॉर्पियो में सवार कई लोग घायल हो गए हैं। घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव ले जाया गया ।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना में तीन से चार लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। घटना में घायल लोग को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें.