ताज़ा-ख़बर

वरिष्ठ राजद नेता राधे प्रसाद यादव का निधन, झारखंड प्रदेश में शोक की लहर

रिपोर्ट: MANISH 2 दिन पहलेझारखण्ड

जनार्दन कुमार ने दी श्रद्धांजलि, कहा : यादव जी का योगदान सदैव रहेगा याद

वरिष्ठ राजद नेता राधे प्रसाद यादव का निधन, झारखंड प्रदेश में शोक की लहर

आदित्यपुर : झारखंड की राजनीति को गहरा आघात लगा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्वी सिंहभूम से विधानसभा चुनाव लड़ चुके राधे प्रसाद यादव (83) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे कोल्हान क्षेत्र सहित प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजद प्रदेश कार्यालय से जारी शोक संदेश में कहा गया कि राधे प्रसाद यादव ने अपने संघर्ष, त्याग और समर्पण के बल पर संगठन को जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और कोल्हान क्षेत्र में पार्टी की नींव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ई. जनार्दन कुमार ने गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यादव जी का योगदान अविस्मरणीय है। वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाले ऐसे नेता थे जिनकी स्मृतियाँ हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। जनार्दन कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्राप्त हो। इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार, जमशेदपुर नगर अध्यक्ष रमेश राय तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। राजद परिवार ने इसे पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

इन्हें भी पढ़ें.