पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने अपनी जान पर बताया खतरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मामले की जांच करने व त्रिपाठी को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की

मेदिनीनगर (पलामू) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को पत्र लिखकर अपने जान पर खतरे की गहरी आशंका जतायी है। खतरे के इस आशंका के पीछे जिला पुलिस अधीक्षक के साथ संबंधों में खटास एक बड़ा कारण बताया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा सुविधा में की गई कटौती को लेकर पलामू जिला पुलिस अधीक्षक से वाद-विवाद होने का जिक्र किया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखकर घटना का जिक्र किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा कि 02 सितम्बर 2025 को त्रिपाठी को प्राप्त सुरक्षाकमियों ने साथ में जाने से इंकार कर दिया। त्रिपाठी ने इसकी सूचना तत्काल पलामू पुलिस अधीक्षक, लातेहार पुलिस अधीक्षक व पलामू के डीआईजी को दी थी। परन्तु उन्हें कोई वैकल्पिक सुविधा नहीं मिल पाई। उन्हें वगैर सुरक्षा गार्ड के अकेले ही रांची आना पड़ा।
लातेहार एससी-एसटी थाना में त्रिपाठी के खिलाफ सुरक्षाकर्मी ने एफआईआर कर दिया है। त्रिपाठी को अपनी जान पर खतरा होने का अंदेशा है। वे सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मामले की समुचित जांच कराकर उचित कारवाई करने व पूर्व मंत्री त्रिपाठी की जान की सुरक्षा के लिए यथाशीघ्र 2-4 सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने के लिए आदेश देने का कष्ट करें।