ताज़ा-ख़बर

नीट में सृष्टि भारद्वाज की शानदार सफलता, ऑल इंडिया रैंक 10566 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

रिपोर्ट: 15 घंटे पहलेझारखण्ड
नीट में सृष्टि भारद्वाज की शानदार सफलता, ऑल इंडिया रैंक 10566 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

**नीट परीक्षा में सफल सृष्टि भारद्वाज अपने माता-पिता के साथ ** कुजू: मांडू प्रखंड के आरा कांटा कुजू निवासी एवं कांग्रेस जिला महासचिव सुधीर सिंह की पुत्री सृष्टि भारद्वाज ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है. सृष्टि ने ऑल इंडिया स्तर पर 10566वीं रैंक प्राप्त कर यह साबित किया कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

सृष्टि भारद्वाज शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. विद्यालयी शिक्षा के दौरान भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था. नीट जैसी कठिन एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करना उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है. अपनी सफलता पर सृष्टि ने कहा कि यह उपलब्धि एक दिन की नहीं, बल्कि लंबे समय तक किए गए कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास का परिणाम है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता सुधीर सिंह, माता पब्लिक हाई स्कूल कुजू की शिक्षिका अर्चना सिंह तथा अपने सभी गुरुजनों को दिया. उन्होंने कहा कि माता-पिता का निरंतर प्रोत्साहन और शिक्षकों का मार्गदर्शन उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा. सृष्टि ने कहा कि उनका सपना एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से भी मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहने की अपील की. सृष्टि की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, शिक्षकों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इन्हें भी पढ़ें.