ताज़ा-ख़बर

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में टाटा स्टील का दोहरा परचम, खेल विकास में योगदान को मिली बड़ी पहचान

रिपोर्ट: VBN News Desk13 घंटे पहलेझारखण्ड

स्पोर्ट्स साइंस इंडिया और सीआईआई अवॉर्ड्स से सम्मानित टाटा स्टील, भारतीय खेलों की विरासत और मजबूत

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में टाटा स्टील का दोहरा परचम, खेल विकास में योगदान को मिली बड़ी पहचान

जमशेदपुर : भारतीय खेलों के विकास में अपने दीर्घकालिक और प्रभावी योगदान के लिए टाटा स्टील को राष्ट्रीय स्तर पर दो बड़े सम्मानों से नवाजा गया है। कंपनी को भुवनेश्वर में आयोजित स्पोर्ट्स साइंस इंडिया अवॉर्ड्स 2025 में प्रतिष्ठित एसएसआई स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अवॉर्ड तथा नई दिल्ली में तीसरे सीआईआई स्पोर्ट्स बिजनेस अवॉर्ड्स 2025 में ‘खेल संरक्षण में उत्कृष्टता की विरासत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कलिंगा स्टेडियम में आयोजित समारोह में यह सम्मान टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने प्राप्त किया। इन पुरस्कारों के जरिए खेलों के लिए मजबूत बुनियादी ढांचे, अकादमियों और जमीनी स्तर पर प्रतिभा विकास में कंपनी की भूमिका को मान्यता मिली है। टाटा स्टील की खेल विरासत उसके संस्थापक जमशेदजी टाटा की दूरदर्शिता से प्रेरित है जिसने देश को अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें.