ताज़ा-ख़बर

गम्हरिया में सड़क पर मिला कचरा चुनने वाले राजेश महतो का शव

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

पूर्व वार्ड पार्षद ममता बेज ने दिलाया परिजनों को सहारा, प्रशासन से मदद की उम्मीद

गम्हरिया में सड़क पर मिला कचरा चुनने वाले राजेश महतो का शव

गम्हरिया : गुरुवार सुबह आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय लोगों ने सर्विस लेन के बीच सड़क पर 55 वर्षीय राजेश महतो का शव देखा। राजेश महतो बीते कई वर्षों से कचरा चुनकर अपना जीवन यापन करते थे। सूचना मिलते ही लोगों ने पूर्व वार्ड पार्षद ममता बेज और आदित्यपुर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची ममता बेज ने पुलिस के आने तक शव को सड़क से हटवाकर किनारे रखवाया और बाद में ठेलागाड़ी से उसे भिजवाने की व्यवस्था की। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि उन्हें सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश महतो पहले शिवनारायण पर स्थित सरना टोला में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। हालांकि, कुछ समय से वे गम्हरिया में अपनी बेटी और दामाद के घर रहने लगे थे। लेकिन दोनों के काम से बलरामपुर जाने के बाद राजेश महतो फुटपाथ पर ही रात गुजारने लगे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और प्रशासन से बेघरों की मदद को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें.