धोखाधड़ी कर साजिश के तहत लड़के ने की दूसरी शादी
पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार भेजा जेल

Ajay Kumar
बड़कागांव : बड़कागांव थाना अंतर्गत धोखाधड़ी कर साजिश के तहत एक लड़के के द्वारा पहली पत्नी एवं बच्चे रहते हुए दूसरी लड़की के साथ शादी करने एवं दहेज के लिए पड़ताड़ित और मारपीट करने के मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के द्वारा थाना में आवेदन दिया।मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मामले का उद्भेदन करते हुए तत्वरित करवाई किया।
बताया कि बड़कागांव थाना कांड संख्या 100/26 धारा 126 (2) , 127 (2) , 115 (2) ,109 (1) , 85/82 (1) , 318 (2) , 352 , 351 (2) 61 (2) & 3/4 बीएनएस के प्राथमिकी अभियुक्त वतन कुमार उम्र करीब 34 वर्ष पिता राजकुमार साव ग्राम नापोखुर्द निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।मामले को लेकर धोखाधड़ी की शिकार हुई पीड़िता 28 वर्षीय हेवंती कुमारी पिता लालो साव ग्राम डोकाटांड निवासी ने बड़कागांव थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
दिए गए आवेदन के अनुसार हेवंती कुमारी के द्वारा कहा गया कि मेरी शादी नापोखुर्द निवासी वतन कुमार पिता राजकुमार साव के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ।शादी के पूर्व मेरे पिताजी एवं मेरे भाई ने वतन कुमार एवं उसके पिता राजकुमार साव को घर बनाने के लिए 10 लाख रुपए दिए।और शादी में करीब 10 लाख रुपए खर्च किया।वहीं साथ ही अन्य घरेलू सामान जैसे पलंग , गोदरेज, फ्रिज , स्कूटी , ड्रेसिंग टेबल , टीवी , पंखा तथा रसोई घर का सारा सामान दिए।
मेरी शादी बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ।तथा जब ससुराल पहुंची तो मुझे 2 मई 2026 को एक लड़की देवकी कुमारी से फोन पर पता चला की मेरे पति वतन कुमार का शादी चार पांच वर्ष पूर्व गुमला निवासी देवकी कुमारी से कोर्ट मैरिज हो चुकी है।तथा उसके पहले से एक पुत्री भी है।यह जानकारी मिलने पर मैं काफी विचलित हो गई।तथा इसकी सूचना जब मैं अपने घरवालों को देना चाहिए तो मेरी सास पुष्पा देवी , पति वतन कुमार , ससुर राजकुमार साव एवं देवर सनी कुमार उर्फ फिरोज एवं उसकी पत्नी आरती कुमारी सभी मिलकर मेरा मोबाइल छीन लिए तथा मेरे साथ पांचो मिलकर मारपीट किए।और मुझे कमरे में बंद कर दिए।उसके बाद मेरे पति के फुफेरा भाई राजू उर्फ राजकुमार साव एवं पत्नी लीलावती देवी सभी डोकाटांड निवासी हैं।गुरदयाल साव पिता नाम नहीं मालूम , पत्नी कौशल्या देवी पति गुरदयाल साव ग्राम पेटो थाना केरेडारी एवं वतन के बहन जीजा सुजैन कुमारी एवं चंदन साव ग्राम पचड़ा थाना केरेडारी , मेरी शादी सेट करवाने वाले आगा रजिस्टर साव एवं उनकी पत्नी सुनीता देवी दोनों डोकाटांड निवासी सभी मेरे ससुराल नापोखुर्द पहुंचे एवं सभी मुझे एक कमरे में बंद करके मुझे बाल पड़कर पटक दिए।मेरे साथ मारपीट किया।और सभी मिलकर मुझे धमकाते हुए बोलने लगे कि तुम्हें वतन के पहले शादी के बारे में किसी को नहीं बताना है,यदि किसी को बताती है तो तुम्हें यहीं जान से मार कर फेंक देंगे।साथी सभी मिलकर बोलने लगे अपने पिता से पांच लाल रूपये एवं एक मोटरसाइकिल तथा एक सोने के चैन मेरे मांगने के लिए मजबूर करने लगे।तब मुझे इस घर में शांति से रहने दिया जाएगा।
तब मेरे पति के सभी रिश्तेदार मुझे धमकाकर वहां से चले गए।तब मैं किसी तरह इसकी सूचना अपने भाई दुर्गा प्रसाद को दी, तब मेरा भाई मेरा ससुराल आया।तब मैंने अपने भाई को सारी घटना बताने लगी।तभी मेरे सास ससुर एवं पति तथा देवर एवं देवरानी सभी मिलकर मुझे और मेरे भाई को डंडा एवं मुक्का से मारपीट किए एवं तब हम दोनों भाई-बहन चिल्लाने लगे। तब आसपास के लोग जमा होने लगे।तब हम दोनों भाई-बहन किसी तरह अपने ससुराल से बचकर भाग निकले।अपने गांव डोकाटांड आकर स्थानीय डॉक्टर से इलाज करवाए, परंतु हम दोनों भाई-बहन का चोट काफी गंभीर था।जिसके कारण 10 मई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में इलाज करवाए।इसके बावजूद भी मेरे पिताजी एवं अन्य परिवार के सदस्य मेरे ससुराल वालों से बात विचार समझौता करने का प्रयास करते रहे।परंतु मेरे ससुराल वालों के द्वारा लगातार मारपीट करने की धमकी दिए जाने के कारण मैंने बड़कागांव थाने में लिखित आवेदन दिया।और अपने न्याय को लेकर गुहार लगाई।इधर मामले पर तत्वरित कार्रवाई करते हुए।बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मामला दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त वतन कुमार को गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में जेल भेज दिया।