ताज़ा-ख़बर

हेमन्त सोरेन की सरकार राज्य की जनता के लिए विकास और कल्याण को ले समर्पित:दानियल किस्कु

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार4 घंटे पहलेझारखण्ड

मुख्यमंत्री ने कहा है कि न्याय व्यवस्था के क्रियान्वयन का जिम्मा आप सभी के कंधों पर होता है।

हेमन्त सोरेन की सरकार  राज्य की जनता के लिए विकास और कल्याण को ले समर्पित:दानियल किस्कु

हिरणपुर :-भारत के इतिहास में पहली बार झारखंड के अधिवक्ताओं को 5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा योजना का अधिकार मिला है। जो राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की देन है। उक्त बातें रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए वरिष्ठ झामुमो नेता दानियल किस्कु ने कहा । झामुमो नेता ने कहा कि झारखण्ड, देश का पहला राज्य बना है जहां राज्य के सभी अधिवक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है। वर्तमान सरकार कि हमेशा से प्रयास रहा है कि सरकार की आवाज व कल्याणकारी , विकासमूलक योजनाएं जन जन तक पहुंचे।

झारखण्ड, देश का सबसे पिछड़ा प्रदेश है। यह सुनकर बड़ी तकलीफ होती है। राज्य सरकार का दिन-रात प्रयास रहता है कि इस कलंक से बाहर निकालें। अबुआ सरकार का हर एक क्षण, हर एक घड़ी, राज्य की जनता के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि न्याय व्यवस्था के क्रियान्वयन का जिम्मा आप सभी के कंधों पर होता है। मैंने बहुत करीब से आप सभी की वास्तविक, पारिवारिक और सामाजिक स्थिति को देखा है। हमारे आलोचक कहते हैं कि हम वोट बैंक के लिए काम करते हैं, जबकि मेरा मानना है कि हम काम करेंगे तो लोग स्वाभाविक रूप से हमसे जुड़ेंगें। यही कारण रहा कि हमें पूर्व की अपेक्षा इस बार आप सभी समेत राज्य की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है।गांव से लेकर शहर के प्रत्येक व्यक्ति को मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है, मुख्यमंत्री का प्रयास भी चल रहा है ।देश की बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी राज्य में स्थापित करने की। जिसे आने वाले समय में पूरा किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें.