कोडरमा से झारखंड प्रहरी के प्रतिनिधि आलोक सिन्हा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

कोडरमा/रांची : झारखंड प्रहरी (हिंदी दैनिक समाचार पत्र) एवं वीबीएन न्यूज़ पोर्टल के कोडरमा प्रतिनिधि आलोक सिन्हा का 3 मई को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आलोक सिन्हा लंबे समय से कोडरमा जिले में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। वे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे और आम लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने में हमेशा सक्रिय रहे। झारखंड प्रहरी परिवार की ओर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई है और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई है। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें.