ताज़ा-ख़बर

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का साइकिलिंग गेम के तकनीकि पदाधिकारी बने रणवीर और प्रोन्नति

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार7 घंटे पहलेझारखण्ड

दोनों ही पूर्व में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय के प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं। व

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स  2025 का साइकिलिंग गेम के तकनीकि पदाधिकारी बने रणवीर और प्रोन्नति

पाकुड़। खेल एवम युवा मामले विभाग भारत सरकार द्वारा आगामी 05 से 09 मई तक साइकिलिंग वेलोड्रम स्टेडियम दिल्ली में ट्रैक रेस तथा 12 से 14 मई पटना के मेरिन ड्राइव पर रोड रेस साइकलिंग खेल की प्रतियोगिता आयोजित होगी। पटना में होने वाली खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में साइकलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा सफल संचालन हेतु रणवीर सिंह एवं प्रोन्नति रानी को तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। 7.jpg दोनों ही पूर्व में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय के प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में प्रोन्नति रानी बी.जी.आर इंफ्रा लिमिटेड तथा जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्पोर्ट्स अकैडमी पाकुड़ में प्रशिक्षिका है।उक्त दोनो के नियुक्त होने पर राजमहल सांसद विजय हाँसदा ,झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक,महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ,सुरजीत कुमार, अध्यक्ष पाकुड़ जिला साइकलिंग संघ अम्लान कुसुम सिंन्हा, विनय कुमार पांडे, शि.र्डी सिंह, राजेश कुमार यादव, दिलीप गुप्ता, शशिकांत पांडे, दीपक हेंब्रम, आशु भाटिया,ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार मेहता, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, सुजीत विद्यार्थी, एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जयदेव कुमार, पंकज अग्रवाल ,दीपक कुमार सिंह, प्रवीण कुमार ,नारायण चंद्र राय, मृणाल चौरसिया, तथा संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने रणवीर सिंह एवं प्रोन्नति रानी को इस उपलब्धि और बड़ी जिम्मेवारी दिए जाने पर लोगों ने शुभकामना और बधाई दी है।

इन्हें भी पढ़ें.