लोहरदगा शहर में आया हाथी, मची अफरा तफरी
वन विभाग के लोगों ने मशाल लेकर हाथियों को भगाया।

लोहरदगा, । लोहरदगा शहरी क्षेत्र में हाथी के आने की सूचना के बाद शुक्रवार रात को हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि एक जंगली हाथी शहरी क्षेत्र के बिजली ऑफिस के पीछे देखा गया है। हाथी बिजली ऑफिस के पीछे से बिरसानगर की ओर विचरण करते हुये चला गया।
इसके बाद लोग अपने-अपने घरों से लाइट बत्ती लेकर शोर मचाने लगे। लोग ऐतिहातन अपने-अपने घरों के बाहर रोशनी कर हाथी का इंतजार करते देखे गए और शहर में देर रात तक हाथी को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते रहे। वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई।
वहीं लोग कौतूहलवश अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़कर हाथी को देखने के लिए परेशान रहे। कचहरी मोड से हाथी किस्को मोड के रास्ते की ओर चला गया। इसके बाद वन विभाग के लोगों ने मशाल लेकर हाथियों को भगाया।
इन्हें भी पढ़ें.