ताज़ा-ख़बर

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेतला नेशनल पार्क और पलामू किला का किया भ्रमण

रिपोर्ट: अकरम 3 घंटे पहलेझारखण्ड

कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और टीम समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेतला नेशनल पार्क और पलामू किला का किया भ्रमण

बरवाडीह(लातेहार): झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के एमडी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों की एक टीम ने बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान लातेहार के सिविल सर्जन डॉ. राज मोहन खलखो सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। टीम ने टाइगर सफारी वाहन से पार्क के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर प्राकृतिक सौंदर्य एवं जैव विविधता का अवलोकन किया।

भ्रमण में बरवाडीह सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मंटु कुमार, विनिता कुमारी, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश गुप्ता, हसीब अंसारी एवं तनवीर अंसारी भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर पार्क के वन्यजीवों और हरियाली का आनंद लिया।इसके पश्चात टीम ने ऐतिहासिक पलामू किला का भी भ्रमण किया।

किले की प्राचीन संरचना और समृद्ध विरासत ने सभी को आकर्षित किया।अधिकारियों ने किले के इतिहास की जानकारी लेते हुए इसके संरक्षण कार्यों की सराहना की।अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के भ्रमण कार्यक्रम न केवल मनोरंजन के लिए, बल्कि कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं आपसी समन्वय को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं।

इन्हें भी पढ़ें.