ताज़ा-ख़बर

दिल्ली में झूठ और लूट की सियासत खत्म, दिल्ली में भाजपा को मिली बंपर जीत: हिसाबी

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार33 दिन पहलेझारखण्ड

11 वर्षों से दिल्ली के अंदर जो स्थित आपदा पार्टी ने कर दी थी उसने दिल्ली को बहुत पीछे धकेल दिया।

दिल्ली में झूठ और लूट की सियासत खत्म, दिल्ली में भाजपा को मिली बंपर जीत: हिसाबी

पाकुड़। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 27 वर्षों के बाद मिली ऐतिहासिक जीत ने राजनीतिक समीकरणों बदल दिया है।शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के घोषित परिणामों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है जिससे दिल्ली की नए राजनीतिक युग की शुरुआत की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बंपर जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय ने कहा कि अब विकास सुशासन और लोक कल्याण की योजनाओं का लाभ दिल्ली वासियों को मिल सकेगा। इसलिए 11 वर्षों से दिल्ली के अंदर जो स्थित आपदा पार्टी ने कर दी थी उसने दिल्ली को बहुत पीछे धकेल दिया।

आगे भाजपा नेता श्री राय ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की बंपर जीत का श्रेय यशस्वी प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित साह,दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है जो लगभग 27 सालों के बाद दिल्ली में कमल खिलाने का काम किया है।भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित दिल्ली के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला पाकुड़ की ओर से बधाई और अभिनंदन है।

इन्हें भी पढ़ें.