ताज़ा-ख़बर

ईचागढ़ विधायक सबिता महतो को झामुमो की केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाईयों का लगा तांता, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्ट: VBN News Desk220 दिन पहलेराजनीति

विधायक ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

ईचागढ़ विधायक सबिता महतो को झामुमो की केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाईयों का लगा तांता, क्षेत्र में खुशी की लहर

ईचागढ़ : विधायक सबिता महतो को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। यह पदभार मिलने के बाद विधायक आवास पर बधाइयों का तांता लग गया। कपाली क्षेत्र से झामुमो नेता मोहम्मद अरशद, राजू मांझी, मोहम्मद नौशाद, मधु महतो और मोहम्मद फिरोज समेत चांडिल, ईचागढ़, कुकड़ू व नीमडीह प्रखंड कमेटियों के प्रतिनिधियों ने विधायक को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने इसे ईचागढ़ क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और उम्मीद जताई कि सबिता महतो के नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास तेजी से होगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर किस्कु, काबलु महतो, ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचीन गोप, विश्वनाथ गोप, टिंकू महतो, सोरोज कुम्हार, अभय यादव, जगदीश सिंह सरदार, नव किशोर हांसदा, धीरज महतो, सपन आदित्यदेव और पशुपति महतो सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.