ताज़ा-ख़बर

स्कूल से घर लौट रही बच्ची को गलत नियत से झाड़ियों में ले जाने का आरोप, हिरणपुर पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

तीन नाबालिग लड़कों पर गलत नीयत से बच्ची को ले जाने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

स्कूल से घर लौट रही बच्ची को गलत नियत से झाड़ियों में ले जाने का आरोप, हिरणपुर पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया

पाकुड़ : हिरणपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची को तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित रूप से गलत नीयत से झाड़ियों की ओर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्ची अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान 10, 12 और 13 वर्ष उम्र के तीन नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर बच्ची को पकड़ लिया और उसे झाड़ियों की ओर ले गए। इसी बीच वहां से बाइक से गुजर रहे एक युवक ने बच्ची की आवाज सुनी। आवाज सुनकर युवक मौके पर पहुंचा और बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकाला। घटना के बाद बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजन मामले को लेकर हिरणपुर थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में कांड संख्या 60/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी बताए जा रहे तीनों नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता देखी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.