चैनपुर लोहरशिमी नॉर्थ कोयल सेमरा माइंस तक पथ निर्माण की स्वीकृति के लिए देने पर मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री के हैं आभारी : आलोक चौरसिया
उन्होंने पिछले दिनों झारखंड विधानसभा में पथ निर्माण के लिए आवाज उठाया था।

मेदिनीनगर (पलामू) : कैबिनेट की मंगलवार को ही बैठक में डालटनगंज विधानसभा की सबसे जटिल एवं महत्वपूर्ण समस्या का समाधान हुआ है। उक्त बातें डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने कही।
उन्होंने कहा कि मंगलवारको मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में से चैनपुर लोहरशिमी नॉर्थ कोयल सेमरा माइंस तक पथ निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसकी लागत लगभग 104 करोड़ रुपए होगी। ऐतिहासिक निर्णय व स्वीकृति के लिए लिए वे हृदय से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर व पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रति आभार प्रकट करते हैं।
उन्होंने कहा कि वे पिछले दिनों झारखंड विधानसभा में पथ निर्माण के लिए आवाज उठाया था। इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने उनकी मांग को अहमियत दी। विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हुई है। यह श्रेय लेने का नहीं बल्कि जनता के विकास के लिए निरंतर आगे बढ़कर काम करने की जरूरत है। कहा कि वे क्षेत्र की जनता के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।