ताज़ा-ख़बर

“पश्चिमी सिंहभूम: एक लाख रुपये के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति ढेर, सारंडा में हाई अलर्ट”

रिपोर्ट: VBN News Desk2 दिन पहलेझारखण्ड

कोबरा 209 बटालियन सहित अन्य सुरक्षा बल पिछले दो दिन से सारंडा के रूटुगुटू, तूनबेड़ा और बोरोई इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।

“पश्चिमी सिंहभूम: एक लाख रुपये के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति ढेर, सारंडा में हाई अलर्ट”

पश्चिमी सिंहभूम – जिले के गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति ढेर हो गए। वह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के संगाजटा सासंग साल निवासी थे और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने हुए थे।

कोबरा 209 बटालियन सहित अन्य सुरक्षा बल पिछले दो दिन से सारंडा के रूटुगुटू, तूनबेड़ा और बोरोई इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे, कॉम्बिंग के दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू की, जिसका सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में इसराइल पूर्ति ढेर हो गया।

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की पूरी घेराबंदी की और सघन तलाशी अभियान चलाया। घटनास्थल से हथियार और नक्सलियों के उपयोग की कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है, जिससे उनके सक्रिय होने के संकेत मिले।

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने पुष्टि की कि यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया था। मुठभेड़ के बाद सारंडा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। आसपास के गांवों और जंगलों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, ताकि अन्य छिपे नक्सलियों को पकड़कर उनका नेटवर्क पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.