ताज़ा-ख़बर

पत्नी पर अवैध संबंध का लगाया आरोप, पति एवं ससुरालवालों ने की जमकर धुनाई

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

मरा समझकर घर से बाहर छोडा, पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

पत्नी पर अवैध संबंध का लगाया आरोप, पति एवं ससुरालवालों ने की जमकर धुनाई

Amit Sahay गिरिडीह: गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव मे आनेश्वर मंडल युवक ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगा कर पति एवं ससुरालवालों ने महिला की जमकर धुनाई किया और उसे मरा समझकर घर से बाहर छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस घटनास्थल पहुँच कर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां महिाल का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि देर रात पति आनेश्वर मंडल ने अपनी मां अकाली देवी, बहन कलावती देवी के साथ मिलकर पत्नी के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिला पर किसी अन्य आदमी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया. घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हैं.

वहीं, पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी उसके तीन बच्चों के सामने मारपीट किया गया. मेरा मायके डुमरी थाना इलाके के जीतकुंडी गांव है. उन्होंने अवैध संबंध के आरोपों को बताते हुए कहा कि उसका किसी गैर मर्द के साथ कोई संबंध नहीं है। इधर, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. पुलिस तीनों आरोपियों को खोजने मे जुटी है.

इन्हें भी पढ़ें.