ताज़ा-ख़बर

कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जाने, समझे और उस पर काम करें: हेमलाल मुर्मू

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार18 घंटे पहलेझारखण्ड

उन्होंने कहा किसी भी सूरत में विपक्षी दल के नेताओ को क्षेत्र में घुसने का मोका नही दे।

कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जाने, समझे और उस पर काम करें: हेमलाल मुर्मू

लिट्टीपाड़ा। रांगा स्थित डिग्री कॉलेज में सोमवार को झामुमो के बूथ लेवल एजेंट के साथ प्रखंड कमिटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने किया।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा बूथ लेबल एजेंट चुनाव का रीढ़ है,जिसे हर स्तर से सशक्त रहना होगा। 5.jpg तभी चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में कर पाएंगे।चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए केवल वोट के वक्त क्षेत्र में जाने से जीत हासिल नही किया जा सकता है। इसलिए संगठन के कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा दी गई निर्देशों का पालन हमेशा करना चाहिए। तभी कामयाबी मिलेगी। केवल संगठन का जिम्मेदार पद लेकर घूमने से संगठन मजबूत नही होगा।

इसके लिए पार्टी के दिए गए निर्देश को अक्षर सह पालन करेंगे,तभी संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा आम लोगो के बीच जाकर उनकी दुख दर्द में साथ दे और उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करे। उन्होंने कहा किसी भी सूरत में विपक्षी दल के नेताओ को क्षेत्र में घुसने का मोका नही दे। बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष समद अली, तरुण मंडल, दानियल किस्कू,प्रसाद हांसदा, इसाक अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.