ताज़ा-ख़बर

सिमडेगा के 25 किसान कृषि परिभ्रमण कार्यक्रम के लिए जबलपुर रवाना

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (दलहन) योजना के तहत 21 से 27 फरवरी 2026 तक होगा प्रशिक्षण

सिमडेगा के 25 किसान कृषि परिभ्रमण कार्यक्रम के लिए जबलपुर रवाना

सिमडेग। सिमडेगा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (दलहन) योजना के अंतर्गत जिले के 25 चयनित किसानों को प्रशिक्षण सह कृषि परिभ्रमण कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया। यह कार्यक्रम 21 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा।

जिला कृषि कार्यालय, आत्मा (ATMA) सिमडेगा के तत्वावधान में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, दलहन उत्पादन की आधुनिक पद्धतियों तथा वैज्ञानिक खेती की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर भेजा गया है।

समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कंचन सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से किसानों को नई तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिससे दलहन उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आय में सुधार संभव है।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, उप परियोजना निदेशक आत्मा प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण से लौटने के बाद किसान अपने अनुभव अन्य किसानों के साथ साझा करेंगे, जिससे जिले में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें.