ताज़ा-ख़बर

सारूबेड़ा-आरा हनुमान मंदिर के संचालन के लिए कमेटी गठित

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

गठित कमेटी में संतोष सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में पारस महतो, संजय कुमार और सुजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई।

सारूबेड़ा-आरा हनुमान मंदिर के संचालन के लिए कमेटी गठित

कुजू। कुजू क्षेत्र के सारूबेड़ा-आरा स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को आयोजित आमसभा में मंदिर के संचालन एवं देखरेख के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की सहमति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

गठित कमेटी में संतोष सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में पारस महतो, संजय कुमार और सुजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर अशोक प्रसाद और अजय सिंह का चयन हुआ, जबकि सह सचिव के रूप में प्रकाश महतो, रामाधार सिंह, संतोष सिंह और दिलीप करमाली को जिम्मेदारी सौंपी गई। महासचिव पद के लिए रोहन महतो और धनंजय सिंह का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में मनोज मिश्रा, इंदल सिंह और प्रकाश सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई। संगठन मंत्री पद पर लखन करमाली, ओम जी, राहुल रंजन और आकाश को मनोनीत किया गया। सदस्य के रूप में राजू भादव, राजन वर्मा, जीतेश सिंह, तवप्रताप सिंह, राज ठाकुर, दीपक कुमार, मनोज दास और दीपक कुमार को शामिल किया गया। वहीं संरक्षक मंडल में कुमार महेश सिंह, नवल किशोर सिंह महतो, रोजेन करमाली, सुचीर सिंह और सतकेन्द्र सिंह को रखा गया है।

मंदिर के संरक्षक कुमार महेश सिंह ने बताया कि नवगठित कमेटी मंदिर की देखरेख, साफ-सफाई और व्यवस्था संचालन की जिम्मेदारी निभाएगी। साथ ही आगामी रामनवमी पूजा को लेकर व्यापक तैयारी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में उपस्थित लोगों ने कमेटी के सदस्यों को बधाई देते हुए मंदिर के विकास एवं धार्मिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन की कामना की।

इन्हें भी पढ़ें.